फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना नहीं चढ़ पाई परवान, यहां 1.40 लाख लोगों को मिलना था लाभ

Thu, 17 Sep 2020 11:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में रेहड़ी-पटरी और ठेले वालों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पश्चिमी यूपी के जिलों में परवान नहीं चढ़ पा रही है। छह जिलों में करीब 1.40 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष महज 2800 लोगों को ही इस योजना का लाभ मिल सका है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान सभी का रोजगार प्रभावित हुआ। रेहड़ी-ठेले वालों के लिए तो रोजी-रोटी के भी लाले पड़ गए। केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य यह था कि जरूरतमंद रेहड़ी-ठेले, खोमचे और फेरी वालों को 10 हजार रुपये तक का ऋण सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाए। ऋण को 12 किस्तों में चुकाने का प्रावधान किया गया है। समय से ऋण चुकाने पर कुछ छूट भी मिलनी है। अमर उजाला ने पड़ताल की तो इस योजना की स्थिति बेहद दयनीय नजर आई। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: सिमट रहे युवाओं के कदम, तकनीकी कोर्सों के प्रति घटा रुझान, कॉलेजों में सीटें
विज्ञापन


इस मामले में सहारनपुर के लीड बैंक मैनेजर राजेश चौधरी और नगर निगम के उप नगरायुक्त दिनेश कुमार यादव का कहना है कि योजना के क्रियान्वयन के लिए पूरे प्रयास  किए जा रहे हैं। लाभार्थियों का शीघ्र ही चयन कर खातों में रकम भेजी जाएगी। 

एक नजर में योजना
                      पंजीकरण         आवेदन        स्वीकृत        लंबित         लक्ष्य 
मेरठ                18745               29957       1036         4570        65000
बिजनौर            6141                 9289          130          3145       तय नहीं
सहारनपुर          6200                 2200          541          1659      35000
मुजफ्फरनगर      3545                 2120          515          1605      17005
शामली               5972                 1650          267           1383     10158
विज्ञापन

बागपत               2443                  2443          316            2088     6986
आंकड़े डूडा और नगर निकाय से लिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें