फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: बच्चों के इलाज की पूरी तैयारी, नहीं होगी ऑक्सीजन-बेड की मारामारी

Mon, 28 Mar 2022 12:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल कोरोना के लिए बेड तैयार कर लिए गए हैं।मशीनें और ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है। कोरोना की किसी भी लहर से निपटने के लिए इलाज के भी पुख्ता बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
अशोक तालियान, जिला सर्विलांस अधिकारी, डॉ. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना से बचाव के लिए बच्चों और किशोरों के टीकाकरण जारी है, साथ ही कोरोना की किसी भी लहर से निपटने के लिए इलाज के भी पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। बच्चों-किशोरों के लिए अलग से भी व्यवस्था की गई है। पर्याप्त बेड, मशीनें आ गईं हैं और ऑक्सीजन की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का पीडियाट्रिक इंसेंटिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) तैयार है, जबकि जिला अस्पताल में 40 बेड तैयार किए गए हैं। दोनों जगह ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी लग चुके हैं और पाइप लाइन भी बिछ चुकी है। मेडिकल में 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, 25-25 बेड का आईसीयू व जनरल वार्ड है। 25 वेंटिलेटर हैं।

जिला अस्पताल में 50 बेड रिजर्व रखे गए हैं, जो हालात बिगड़ने पर बढ़ाए जा सकते हैं। इसके अलावा महिला जिला अस्पताल में भी 40 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां भी ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछा दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रंगारंग उद्घाटन: दो साल बाद मेरठ के प्रसिद्ध नौचंदी मेले में दिखेंगी रौनकें, इसलिए है खास, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी 
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के लिए खूब मारामारी रही। लोग तड़पते, बिलखते और मौत के आगोश में समाते नजर आए, लेकिन अब  प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सरकारी हों या निजी अस्पताल, अधिकांश में ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। कोरोना के इलाज के सबसे बड़े केंद्र एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में दो ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए गए हैं। अब मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन के 6-6 टन के दो टैंक हैं। 750 मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन से कवर किया जा सकता है। इसके अलावा लगभग 15 दिन का बैकअप भी 24 घंटे उपलब्ध हो सकेगा।

इन निजी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट 
न्यूटिमा, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, लोकप्रिय, मिमहेन्स, आर्यावर्त, अपुसनोवा, जसवंत राय सुपर स्पेशियलिटी और केएमसी अस्पताल। 

सरकारी ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट 
स्थान                         क्षमता  

मेडिकल कॉलेज    1000 एलपीएम
जिला अस्पताल    1000 एलपीएम
महिला अस्पताल    960 एलपीएम 
कंन्टोन्मेंट अस्पताल    250 एलपीएम 
परीक्षितगढ़ सीएचसी    150 एलपीएम
हस्तिनापुर सीएचसी    150 एलपीएम 
खरखौदा सीएचसी    150 एलपीएम
रोहटा सीएचसी    200 एलपीएम
दौराला सीएचसी    333 एलपीएम 
मवाना सीएचसी    45 एलपीएम 
किठौर सीएचसी    250 एलपीएम

हर घंटे दो से तीन लीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता 
एलपीएम का मतलब है, लीटर पर मिनट। यानी एक मिनट में कितने लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। जब एक मरीज को बहुत ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है, तब हर घंटे दो से तीन लीटर की आवश्यकता होती है। - डॉ. अशोक तालियान, जिला सर्विलांस अधिकारी 

तैयार है स्वास्थ्य विभाग
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण पर जोर है। कोरोना की तीसरी लहर लगभग खत्म हो चुकी है। कोरोना से संबंधित किसी भी परेशानी से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार है। - डॉ. अखिलेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें