फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू जैसी सुविधाओं से लैस हैं एएलएस एंबुलेंस

Tue, 18 Apr 2017 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले को मिलीं दोनों एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस सोमवार को इस्तेमाल के लिए हैंडओवर कर दी गईं। आईसीयू जैसी सुविधाओं से लैंस इन एंबुलेंस में लगे उपकरणों की पहले सीएमओ, एसीएमओ और एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर ने जांच की, सब दुरुस्त मिलने पर पूजा कराए जाने के बाद सीएमओ आवास से इन्हें मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को इसमें दवाएं रखी जाएंगी, इसके बाद इसे मरीजों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। ये एसी युक्त एंबुलेंस मरीजों को जिले के बाहर (दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ जैसे शहरों में) सरकारी अस्पतालों तक ले जाने की निशुल्क सुविधा देगी। यह सुविधा 108 डायल करने के बाद सीएमओ, सीएमएस और एसीएमओ द्वारा बात करने पर मिलेगी। प्रत्येक एंबुलेंस में दो इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और दो चालक रहेंगे। इसके अतिरिक्त एक इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और एक चालक रिजर्व में भी रहेंगे, ताकि जरूरत या किसी के छुट्टी जाने पर उसकी जगह वह ड्यूटी कर सकें। इस संबंध में सीएमओ वीपी सिंह ने बताया कि एंबुलेंस में दो इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन के अलावा फिलहाल एक चिकित्सक की भी तैनाती की जाएगी।

बता दें कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने 150 एडवांस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आधी अधूरी तैयारियों के बीच इन एंबुलेंस का उद्घाटन कराने को लेकर प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया था। लिहाजा सभी जिलों के सीएमओ को एएलएस एंबुलेंस की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। कोई कोताही न रह जाए, यही वजह रही कि पहले एसीएमओ और प्रोग्राम मैनेजर ने मेडिकल कॉलेज में दोनों एंबुलेंस को चेक किया, इसके बाद सीएमओ ने भी पड़ताल की, तब इन्हें रवाना किया गया। 
विज्ञापन


इन गंभीर मामलों में मिलेगा लाभ
हार्ट अटैक, सांस लेने में परेशानी, नवजात से जुड़े गंभीर मामले, बर्न केस, सड़क दुर्घटना में हेड इंजरी, प्रसव सहित किसी भी आपातकालीन स्थिति में आधुनिक चिकित्सा उपचार की सुविधा है। 
 
उच्च स्तरीय चिकित्सा संसाधन
एंबुलेंस में वेंटिलेटर, ऑटोमेटेड एक्सटरनल डिफेबरीलेटर, मल्टी पैरा मॉनीटर, फिटल डॉप्लर, गंभीर बीमारियों से संबंधित आपातकालीन दवाओं के अलावा दो फैन और फ्रीज भी है।

हैदराबाद में हुई ट्रेनिंग
एडवांस एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की हैदराबाद में दो बार ट्रेनिंग हुई है। पहले एक माह की हुई थी, इसके बाद 21 दिन की हुई। ट्रेनिंग मिलने के बाद इन एंबुलेंस पर नवीन, नेपेंद्र, संजय गौतम, चंद्रप्रकाश तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें