फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती: मेडिकल जांच में हो रही धांधलेबाजी, डॉक्टर की शिकायत पर खुला राज, पढ़िए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Thu, 18 Mar 2021 12:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस भर्ती में धांधलेबाजी की शिकायत एसएसपी ऑफिस में की गई। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती में गड़बड़ी की जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी ट्रैफिक को प्रकरण की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


मेरठ पुलिस लाइन में वर्ष 2018 बैच की पुलिस भर्ती के सिपाहियों का री-मेडिकल चल रहा है। जिसमें मेडिकल कॉलेज की ओर से बोर्ड का गठन किया गया है। बुधवार को वरिष्ठ डॉक्टर ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया है कि पुलिस भर्ती में धांधलेबाजी चल रही है। डॉक्टर का कहना है कि मिलीभगत कर अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण कराए जा रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी कर दी है।

एसएसपी अजय साहनी ने मामले की जांच एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव को दी है। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि डॉक्टर की ओर से शिकायती पत्र की जानकारी डीजी हेल्थ को दी गई है। मामला पुलिस भर्ती में मेडिकल परीक्षण से जुड़ा हुआ है। जिसको लेकर शासन को भी इस मामले में जानकारी दी जाएगी। डॉक्टर के आरोपों में स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल है। उनका यह बोर्ड अलग से बना है। पुलिस जांच में जुट गई है। सवाल हैं कि पुलिस भर्ती में मेडिकल परीक्षण में भी धांधली बाजी कराने वाला मास्टरमाइंड कौन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: पत्नी से तोड़ा 11 साल का नाता, फिर कर ली आत्महत्या, पिता की सदमे में मौत, एक झटके में उजड़ गया परिवार, तस्वीरें

तीन भर्ती का चल रहा मेडिकल परीक्षण
पुलिस लाइन में घुड़सवार, फायरमैन, जेल सिपाही की भर्ती भी चल रही है। उनका नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक को बनाया हुआ है। एसपी ट्रैफिक का दावा कि इन तीनों भर्ती से धांधलेबाजी की शिकायत वाले प्रकरण का कोई लेना देना नहीं है। जिस पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप डॉक्टर ने लगाया है। वह 2018 की पुलिस भर्ती है जिसमें कुछ अभ्यर्थियों का री-मेडिकल किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर डीके शर्मा ऑफिस आए थे। उनका डीजी हेल्थ के साथ अपने विभाग से जुड़ी हुई समस्या को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस भर्ती में डॉक्टरों की टीम काम कर रही है। जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें