फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ को नौचंदी क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ को नौचंदी क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल की जिम्मेदारी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही अपराध की वारदातों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। एसएसपी अजय साहनी ने थाना पुलिस पर नाराजगी जताई है। सीओ क्राइम आशीष कुमार को नौचंदी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही एसपी सिटी से कहा गया है कि वह भी रोजाना चार-पांच घंटे थाने में बैठकर फरियादियों की समस्या सुनें।
नौचंदी थानाक्षेत्र में शास्त्री नगर, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर रोजाना अपराध की वारदातें हो रही हैं। वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है। व्यापारियों का आरोप है कि नौचंदी थाना पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह नाकाम है। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, शिक्षिका चंदा अरोड़ा की हत्या, केएल स्कूल की शिक्षिका से लूट की वारदात हो चुकी है। विवादित जमीन पर कब्जा के मामले में भी पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए। एक के बाद एक लूट की घटनाएं होने पर एसएसपी ने बुधवार को नौचंदी थाने में सीओ क्राइम आशीष कुमार को बैठने के लिए कहा है। एसएसपी ने सीओ क्राइम को निर्देश दिए कि थाने की व्यवस्था को देखें। फरियादियों की समस्याएं सुने और हर घटना की बारीकी से समीक्षा करें। अपराध नियंत्रण के लिए नौचंदी थाने में एसपी सिटी को भी चार-पांच घंटे बैठने के लिए कहा है। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि नौचंदी और लिसाड़ी गेट की शिकायतें लगातार आ रही है। इसी वजह से एसपी सिटी और सीओ क्राइम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के 200 अपराधी चिह्नित
मेरठ। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र में करीब 200 अपराधी चिह्नित कर लिए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई होगी। लिसाड़ीगेट में मॉनिटरिंग जारी है। ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट व नौचंदी थाना क्षेत्र में होने वाले अपराध को अंजाम देने में लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अपराधी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें