फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का मामला : मौलाना की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम यूपी में अलर्ट, बढ़ाई चौकसी

Sat, 25 Sep 2021 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम यूपी के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।जुमे की नमाज के दौरान मेरठ में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। लोगों की भीड़ एकत्र न हो, इसको लेकर पुलिस सतर्क रही। पुलिस और आरएएफ दिनभर गश्त करती रही।
विज्ञापन
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम यूपी के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जुमे की नमाज के दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में आरएएफ और पुलिस तैनात रही। लिसाड़ीगेट, कोतवाली, नौचंदी व किठौर क्षेत्र में मौलाना के कई करीबी सुरक्षा एजेंसी के निशाने पर है, जिनकी गोपनीय तरीके से जांच चल रही है।

विज्ञापन


फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी के बाद उनके करीबी हाफिज इदरीश को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसी की जांच में सामने आया कि मौलाना का नेटवर्क लिसाड़ीगेेट, कोतवाली, नौचंदी और किठौर थाना क्षेत्र में भी चलता है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसी ने कई जिलों में मौलाना कलीम का नेटवर्क खंगालने के लिए डेरा डाला हुआ है। सुरक्षा एजेंसी स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें: चर्चा: मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में आईं सना खान, बोल्डनेस को छोड़ अपनाया बुर्का, हैरान कर देंगी बदलाव की तस्वीरें
विज्ञापन

 
अधिकारी लेते रहे पल-पल की जानकारी
जुमे की नमाज के दौरान मेरठ में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। लोगों की भीड़ एकत्र न हो, इसको लेकर पुलिस सतर्क रही। पुलिस और आरएएफ दिनभर गश्त करती रही। लिसाड़ीगेट, कोतवाली, नौचंदी इलाके में पुलिस और आरएएफ तैनात की गई थी। एडीजी, आईजी और एसएसपी दिनभर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन


पहले भी भड़क चुकी हिंसा
नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर, 2019 को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हुई थी। पुलिस को इनपुट मिला है कि मौलाना की गिरफ्तारी के बाद कुछ लोग लगातार मीटिंग कर रहे हैं। इसी वजह से जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें