कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला
जिले में गुरुवार को 3818 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। दो केस सक्रिय है, जो होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टर दंपती के संपर्क वाले लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
29064 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
जिले में शुक्रवार को 219 बूथों पर 29064 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 75 हजार 200 लोगों टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शनिवार को 189 बूथों पर 75000 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 18 लाख से ज्यादा कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से 9 लाख 70 हजार से ज्यादा को दोनों डोज लग चुकी हैं।
डेंगू के 4 मरीज मिले संख्या हुई 1623
डेंगू के शुक्रवार को 4 नए मरीज मिले। इस साल मरीजों की कुल संख्या 1623 पहुंच गई है। इनमें से 1489 मरीज ठीक हो चुके हैं, 134 सक्रिय हैं। 26 अस्पताल में हैं और 128 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। नए मरीजों में नंगला बट्टू, माछरा, रजपुरा और सरधना के रहने वाले हैं। मलेरिया विभाग की टीम इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिग करा रहा है।