फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी पर हमले का मामला: सामने आई ये बड़ी बात, आरोपी सचिन-शुभम ने पूछताछ में उगला पूरा सच

Sat, 05 Feb 2022 12:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

असदुद्दीन ओवैसी पर हमले के मामले में एक नई बात सामने आई है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सचिन और शुभम मेरठ में भी ओवैसी पर हमला करने आए थे।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करने के आरोपी सचिन और शुभम मेरठ भी आए थे। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह 15 दिन से लगातार ओवैसी का पीछा कर रहे थे। चुनावी सभा करने के लिए जहां भी ओवैसी जाते थे, वहीं पर दोनों आरोपी हमला करने के इरादे से पहुंच जाते थे।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों से पुलिस ने घंटों पूछताछ की है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को ओवैसी मेरठ में लिसाड़ीगेट और किठौर में आए थे। किठौर में जनसंपर्क करने के बाद वह दिल्ली लौट रहे थे। हापुड़ में सचिन और शुभम ने गोलियां चलाईं थीं। हालांकि ओवैसी हमले में बच गए।

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने पूछताछ में बताया है कि वह मेरठ में भी हमला करने के लिए आए थे। भीड़भाड़ के चलते मेरठ में हमला नहीं किया जा सका। बाद में हापुड़ में टोल प्लाजा पर हमला किया। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें