फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: मेरठ-बिजनौर के दो दोषी समेत 38 को फांसी, तनवीर की कुंडली खंगाल रही खुफिया विंग

Fri, 18 Feb 2022 03:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Ahmedabad serial bomb blast case:  गुजरात के अहमदाबाद में 2008 में हुए बम धमाकों के मामले में दोषी पाए गए आरोपियों में एक-एक बिजनौर और मेरठ के भी रहने वाले हैं। गुजरात की विशेष अदालत ने इस मामले में शुक्रवार को 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
मोहम्मद तनवीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के इतिहास में शुक्रवार को पहली बार सबसे बड़ी सजा सुनाई गई है। अहमदाबाद में 2008 में हुए बम धमाकों के मामले में गुजरात की विशेष अदालत ने 38 दोषियों को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई है। इनमें मेरठ और बिजनौर के भी एक-एक दोषी शामिल है। जिनमें मेरठ का जियाउर्रहमान उर्फ मोंटू पुत्र अब्दुल रहमान है।

विज्ञापन


इसके अलाला अदालत ने 11 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पिछले मंगलवार को इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और 49 लोगों को पहले ही दोषी करार दिया था। बताया गया कि दोषियों को 13 साल बाद सजा सुनाई गई है।

मेरठ पुलिस और एलआईयू की टीम अभी जियाउर्रहमान का पता लगाने में जुटी हुई है। एसपी सिटी और सीओ एलआईयू का कहना है कि इसकी कोई जानकारी उनके पास अभी तक नहीं आई है। सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा

बिजनौर के तनवीर को फांसी
बिजनौर के पठानपुरा का रहने वाला मोहम्मद तनवीर भी ब्लास्ट में दोषी पाया गया है। कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई है। गांव के लोगों से जब तनवीर को लेकर बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस मामले पर कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट
विज्ञापन


तनवीर की कुंडली खंगाल रही पुलिस और खुफिया विंग
साल 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में कोर्ट ने जिन 32 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है, उनमें एक बिजनौर के पठानपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। बिजनौर के नजीबाबाद शहर में पठानपुरा एक मोहल्ला है, यही के रहने वाले तनवीर को भी फांसी की सजा सुनाई गई है। उसकी कुंडली खंगालने के लिए पुलिस और खुफिया विंग जुटी हुई है। उसके परिवार के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस तनवीर के परिवार तक नहीं पहुंच पाई है और न ही उसका कोई रिकॉर्ड मिला है।

अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में फांसी की सजा पाने वाले दोषी मोहम्मद तनवीर को नजीबाबाद में कोई नहीं जानता है। 2008 में भी नाम सुर्खियों में आने के बाद तनवीर और उसके परिजनों का पता नहीं चल सका था। पुलिस रजिस्टर में भी तनवीर नाम से अहमदाबाद बम ब्लास्ट संबंधित कोई अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें