जेल से ही जियाउर्रहमान ने लड़ा था चुनाव
जियाउर्रहमान ने जेल से ही दिल्ली ओखला से नगर निगम का चुनाव लड़ा था। उसे चुनाव लड़ाने के लिए अगवानपुर गांव के करीब 300 लोग ओखला गए थे। जियाउर्रहमान की पक्ष में लोगों से वोट मांगी, लेकिन वह चुनाव में हार गया था। अगवानपुर के ग्राम प्रधान नूर उल्ला खां ने बताया कि उनके गांव के अमानतुल्लाह खां ओखला में आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।
अगवानपुर गांव के करीब 500 से अधिक लोग ओखला में जाकर बस गए हैं। प्रधान ने बताया कि जियाउर्रहमान के पिता अब्दुल रहमान शांत स्वभाव के हैं और गांव में अक्सर उनका आना-जाना था। उनके व्यवहार को देख जियाउर्रहमान को चुनाव लड़ाने के लिये लोग ओखला में गए थे। जियाउर्रहमान को गांव के लोग कम ही जानते है।
एलआईयू ने भी जुटाई जानकारी
जियाउर्रहमान मूल रुप से अगवानपुर गांव का निवासी है। इसकी जानकारी लगने पर मेरठ एलआईयू ने भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। गांव में जियाउर्रहमान और उसके परिवार का क्या कनेक्शन है, इसकी जानकारी लेने के लिये एलआईयू की टीम जाएगी। हालांकि परीक्षितगढ़ थाना पुलिस भी इसको लेकर अलर्ट हो गए है।