फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पर भी बेसहारा गोवंश दिखे तो डीएम, सीडीओ और सीवीओ से करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोशालाओं में भेजे जाएंगे बेसहारा गोवंश, डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

मेरठ। शहर और देहात में बेसहारा गोवंश घूमते मिले तो इसकी सूचना डीएम, सीडीओ और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दें ताकि गोवंश को गोशाला भिजवाया जा सके। बेसहारा गोवंश के संरक्षण में लापरवाही और उनसे फसलों को नुकसान की स्थिति उजागर होने के बाद डीएम के बालाजी ने यह निर्देश दिए। वहीं, देहात से तीन ओर शहर से आठ गोवंश पकड़कर गोशाला भेजे गए।
शहर की सड़कों पर गोवंश घूमते देखे तो जा रहे हैं लेकिन पूर्व के मुकाबले संख्या काफी कम है। इस संबंध में नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि निगम की गोशाला में 720 गोवंश है। प्रतिदिन शहर की सड़कों से गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार के अंक में ही अमर उजाला ने इस मुद्दे पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकारी तंत्र हरकत में आया है। जानकारी मिली है कि मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके अधिकारियों से गोशाला और गोवंश संरक्षण की रिपोर्ट मांगी है। इसके चलते पशु चिकित्सा अधिकारियों ने किसानों से संपर्क कर ऐसे पशुओं के बारे में जानकारी मांगी। डीएम का कहना है कि सड़कों पर या खेतों में कहीं पर भी बेसहारा गोवंश दिखता है तो इस बारे में सूचना दी जाए।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कंसल का कहा है कि सभी पशु चिकित्सक और ग्राम पंचायत सचिव ऐसे पशुओं की जानकारी जुटाकर उन्हें आश्रय और संरक्षण दिलाएं। शुक्रवार को भी दौराला से एक और खरखौदा से दो गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजा गया। वहीं, महानगर की सड़कों पर घूमने वाले आठ गोवंश परतापुर की गोशाला में भेजे गए। इस बारे में उनके मोबाइल नंबर 8449433727 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें