फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर मेरठ में कार्रवाई शुरू, सील किया गया फैक्टरी का बॉयलर

Fri, 08 Nov 2019 04:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कार्रवाई करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीपावली के बाद वातावरण में फैले प्रदूषण पर एनजीटी के सख्त रवैये को देखते हुए नगर निगम, पुलिस और प्रदूषण विभाग ने शुक्रवार को मेरठ में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एनजीटी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए प्रदूषण विभाग ने शुक्रवार को परतापुर में उद्योगपुरम की स्टार जीपर चैन फैक्टरी के बॉयलर को सील कर दिया है। प्रदूषण विभाग के अनुसार फैक्टरी के बॉयलर की चिमनी से काला धुंआ निकल रहा था, जिससे शहर में प्रदूषण फैल रहा था। 

यह भी पढ़ें: एनसीआर में हो रहा एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन, मेरठ में 70 हजार खटारा वाहनों का धुआं घोल रहा जहर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदूषण विभाग के जेई एसपी सिंह और नवनीत पांडे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान फैक्टरी मालिक के इशारे पर सरकारी काम में बाधा डाल रहे दो मजदूर पीयूष और प्रमोद को हिरासत में ले लिया है। इसी दौरान कवरेज करने मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से भी फैक्टरी मालिक अनुपम ने बदसलूकी करते हुए कैमरा छीनने का प्रयास किया। प्रदूषण विभाग की टीम ने कहा कि शासन का आदेश है कि जो भी प्रदूषण फैलाए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें