फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा

Tue, 19 Sep 2023 05:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक आरोपी ने युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। वहीं, इस मामले में थाने में पंचायत हुई तो आरोपी ने पीड़िता से शादी रचा ली। आरोपी ने पीड़िता के गले में जयमाला डालकर सात फेरे लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मेरठ में एक अनोखा मामला सामने आया है। बताया गया कि दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी के साथ ही शादी करा दी गई। हालांकि, इससे थाने में पंचायत हुई थी।

विज्ञापन


नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था दुष्कर्म
बताया गया कि आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी। वहीं, थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत हुई। 

पंचायत में आरोपी ने किया शादी करने का वादा
वहीं, थाने में हुई पंचायत में आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा कर लिया। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्यों की मौजदूगी में मंदिर में युवक-युवती ने जयमाला डालकर सात फेरे लिए। 

पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि जल्द दोनों की कोर्ट मैरिज कराई जाएगी। उधर, टीपी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों के परिवार के बीच सहमति हो गई है। दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है।

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दे बैठी दिल: दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार, परिजनों ने पकड़कर की धुनाई, थाने में खुला बड़ा राज
विज्ञापन

दूसरा मामला - 2
दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा

मेरठ के भावनपुर थाना पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि जब परिजन आरोपी युवक के यहां शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ: CCSU के हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुख्य गेट पर शव रखकर छात्रों का हंगामा, तालाबंदी

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें