फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला हादसा: बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली मेरठ कॉलेज के कर्मचारी की कार, मचा हड़कंप

Thu, 14 Apr 2022 03:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के छावनी क्षेत्र में सोफिया स्कूल के सामने एक कार अचानक बीच सड़क पर धूं धूकर जल उठी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार दोपहर छावनी क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां कैंट स्थित सोफिया स्कूल के पास मेरठ कॉलेज के कर्मचारी की कार में अचानक आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं कार चालक ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मेरठ कैंट स्थित सोफिया स्कूल के सामने मेरठ कॉलेज के कर्मचारी विनीत कुमार की इको स्पोर्ट गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और वह धूं-धूं कर जल उठी। विनीत ने जल्दबाजी में चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। 

यह भी पढ़ें: मेरठ में खौफनाक मर्डर: पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या, फिर थाने पहुंचा पति, सामने आई ये वजह
विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से राख हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक बहुत ही बड़ा हादसा होने से टल गया। समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने और कर्मचारी की अकलमंदी से हादसा होने से बच गया जिसमे किसी की जान भी नहीं गई।
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज के कर्मचारी विनीत ने बताया कि कार 2007 मॉडल की है और वह अपने एक रिश्तेदार के यहां से मेरठ कॉलेज लौट रहे थे। अचानक कार के बोनट में चिंगारी उठी और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। समय रहते वह कार से कूद गए और अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें