फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: हादसे के बाद बर्न यूनिट बनने में लग गए 16 साल, मरीजों को अभी भी इलाज नहीं नसीब

Wed, 13 Apr 2022 02:01 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के बाद से मेडिकल कॉलेज में  झुलसे लोगों के इलाज के लिए बर्न यूनिट बनाने की कवायद चल रही है। 16 साल बाद यह बनकर तैयार भी हो गई लेकिन शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विक्टोरिया पार्क में बना स्तंभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के बाद बर्न यूनिट की मांग की उठी थी, जिसे पूरे होने में 16 साल लग गए। मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट तो बनकर तैयार हो गई है, लेकिन शुरू अभी भी नहीं हुई है। अब अगले महीने शुरू होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
लोगों का कहना है कि अगर विक्टोरिया पार्क अग्निकांड के समय बर्र्न यूनिट होती तो कुछ लोगों को जान बचाई जा सकती थी। अभी भी जिले में न तो मेडिकल कॉलेज में और न ही जिला अस्पताल में कोई बड़ी बर्न यूनिट है, जिस कारण हल्के झुलसे हुए मरीजों को तो इन दोनों अस्पतालों में उपचार दे दिया जाता है, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को दिल्ली रेफर करना पड़ता है। अब जो बर्न यूनिट बनी है, उसमें पांच बेड की आईसीयू बनी है और 20 बेड का जनरल वार्ड तैयार किया गया है। 

यह भी पढ़ें: मजाक बना मौत की वजह: कहासुनी में मारे दो मुक्के, चली गई युवक की जान, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


हर माह आते हैं औसतन 20-25 मरीज 
मेडिकल कॉलेज में समान्य तौर पर हर माह 20 से 25 गंभीर मरीज जलने की स्थिति में आते हैं। कम जले मरीजों को तो भर्ती कर लिया जाता है, लेकिन 10 से 12 मरीज ऐसे भी आते हैं, जिन्हें रेफर करना पड़ता है। साल भर में करीब 100 से 150 गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें