फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सडक हादसे में भाजपा नेता के भांजे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 22 Dec 2022 02:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार देर रात घने कोहरे के कारण हुए हादसे ने एक युवक की जान ले ली। मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें भाजपा नेता के भांजे की मौत हुई है, जबकि उसके 2 साथी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषभ - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में डाबका गांव के नजदीक भाजपा नेता संजीव गोयल सिक्का के भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने भाजपा नेता के भांजे को मृत घोषित कर दिया। वहीं देर रात मंत्री भी थाने में पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी की। मृतक ऋषभ बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता बैंक में मैनेजर हैं। अपने परिवार में ऋषभ इकलौता बेटा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित डाबका गांव के पास एक तेज रफ्तार आई 20 कार हरिद्वार से दिल्ली की तरफ जा रही थी। कार में माधवपुरम निवासी तीन युवक मौजूद थे। कार ऋषभ जैन पुत्र संजय जैन निवासी माधवपुरम चला रहा था।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: सर्दी से नहीं राहत, मेरठ में BKU की महापंचायत आज, कैट में देवप्रिय को 99.99 परसेंटाइल मिले
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। चालक ने अचानक हैंड ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें ऋषभ की मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों युवक चिराग सिंघल पुत्र विकास सिंघल निशांत गोयल पुत्र अमर चंद्र गोयल निवासी सेक्टर 1 माधवपुरम भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल युवकों को राहगीरों ने पुलिस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने ऋषभ को मत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरगर मोर्चरी भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।        

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें