हेड कांस्टेबल का फाइल फोटो व हादसे की तस्वीर
- फोटो : संवाद
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक परिवार को कभी न मिटने वाला लिए दर्द दे दिया। अफजलगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार (35) की देर रात ड्यूटी से लौटते समय सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।