फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Today: रात में आंधी-बारिश से राहत, सुबह मौसम रहा नम...लेकिन खेतों में तबाही छोड़ गया तूफान!

Thu, 22 May 2025 11:05 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आम और बेल वाली सब्जियों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 25 मई तक ऐसे ही मौसम के बने रहने की संभावना जताई है।

 

विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार रात आई आंधी और बारिश ने मौसम को तो सुहाना बना दिया, लेकिन किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छोड़ दी हैं। गुरुवार सुबह तक इसका असर बना रहा। तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से मौसम में नमी आ गई और गर्मी से राहत महसूस की गई।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह राहत भरा बदलाव रहा, लेकिन  खेतों में बेल वाली सब्जियों और आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में लगी सब्जियों की फसल आंधी तूफान से गिर गई या सब्जियां काफी टूट गईं हैं। यही नहीं शहर से लेकर देहात तक सैकड़ों पेड़ उखड़कर सड़क पर जा गिरे। कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें:  Meerut: आंधी-तूफान में भरभराकर गिरी शोरूम की दीवार, मजदूर की दबकर मौत, तड़प-तड़कर दम तोड़ा, रात भर दबा रहा शव
विज्ञापन

अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के अनुसार, 25 मई तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। कहीं तेज हवा, तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

रात की बारिश के चलते गुरुवार सुबह तक वातावरण में नमी बनी रही। कई इलाकों में सूरज बादलों में छुपा रहा और मौसम बदला-बदला नजर आया। 
विज्ञापन

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 34.2°C
सूर्योदय  05:24 am
सूर्यास्त 07:07 pm
हवा की गति -16.7 प्रतिघंटा
आर्द्रता -44%
बारिश की संभावना -0%
चंद्रोदय -1:50 am 
चंद्रास्त - 1 बजकर 56 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें