फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपबीती: मासूम बेटे की कनपटी पर ताना तमंचा, मां के साथ किया दुष्कर्म, जबरन कोर्ट मैरिज कर बनाया बंधक

Thu, 16 May 2024 08:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में एक महिला ने एसएसपी को आपबीती सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने मासूम बेटे को गन पॉइंट पर लेकर मेरे साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके जबरन कोर्ट मैरिज करके बंधन बना लिया।
विज्ञापन
मेरठ में महिला से दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लोहिया नगर की रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी युवक पर अपने बेटे की कनपटी पर तमंचा रख खुद को अगवा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी एक साल तक पीड़िता को अपने पास रखकर उसके साथ दुष्कर्म रहा और फर्जी कागजात से महिला के साथ दूसरी शादी भी रचा ली।

विज्ञापन


लोहिया नगर निवासी विवाहिता का कहना है कि वर्ष 2016 में उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसके घर पर आया था। आरोप है कि एक दिन युवक महिला के तीन साल के बेटे की कनपटी पर तमंचा रखकर मां-बेटे को अगवा करके अपने साथ ले लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता का आरोप है कि बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने फर्जी कागजात के सहारे महिला से गाजियाबाद में कोर्ट मैरिज भी कर ली। उसने एक साल तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों पहले किसी तरह महिला आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर मेरठ आ गई।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर! हत्यारा पिता बोला-बेटी को दी थी इज्जत की दुहाई, सिर्फ ये था सहनुमा का कसूर
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में थाने में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कप्तान ऑफिस में शिकायत की है। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें