चर्चित रामपुर तिराहा कांड (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में चर्चित रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में पीड़िता की अदालत में गवाही कराई गई। आरोपी अदालत में हाजिर हुए। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय पॉक्सो-2 के पीठासीन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सुनवाई की।