फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्कूल में तमंचा लेकर पहुंचा 11वीं का छात्र, मचा हड़कंप, पुलिस पूछताछ में उगला प्लानिंग का सच

Fri, 20 Jan 2023 12:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : 11वीं का छात्र स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिया तो छात्र ने पूरा सच उगल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में गंगानगर सी ब्लॉक स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र बैग में तमंचा लेकर पहुंचा। स्कूल प्रबंधन को जानकारी हुई तो उन्होंने छात्र को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तमंचा बरामद करते हुए छात्र को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कसेरूबक्सर निवासी एक छात्र गंगानगर स्थित एक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को छात्र के बैग में तमंचा होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र को हिरासत में लेकर थाने ले आई। 

पूछताछ में छात्र ने बताया कि स्कूल के कुछ छात्र उसके साथ झगड़ा करते हैं, बृहस्पतिवार को भी वह झगड़ने वाले थे। जिस पर वह दोस्त से मांगकर तमंचा ले गया था। स्कूल प्रबंधन ने कुछ फुटेज भी पुलिस को दिखाए। जिसमें उसके पास तमंचा दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ कार्तिक मर्डर केस: थप्पड़ के बदले में ऐसी वारदात, कांप उठा कलेजा, जानिए कत्ल के पीछे की पूरी कहानी
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि अन्य छात्रों के बारे में जानकारी जुटाकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रधानाचार्या राना लुबाना से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और न ही व्हाट्सएप पर मैसेज का जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur : पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कसेगा शिकंजा, जल्द घोषित होगा एक लाख का इनाम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें