मेरठ में दौराला के जंगल में एक साल पहले हिमाचल प्रदेश निवासी युवती की हत्या का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। पुलिस ने आरोपी शाकिब और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। इसमें पता चला कि शाकिब ने अमन बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया। दोस्तों संग मिलकर गैंगरेप किया। अंत में युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार, यह मामला लव जिहाद का है। हिमाचल प्रदेश निवासी युवती का शव दौराला के जंगल में जून 2019 में मिला था। युवती की किसने और क्यों हत्या की। पुलिस इसकी खोज में एक साल से जुटी थी। कई बिंदुओं पर जांच के बाद दौराला पुलिस ने कुछ दिन पहले लुधियाना निवासी शाकिब और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें: यूपी: घर में सांप के 40 बच्चे देख उड़ गए होश, देखने के लिए उमड़ गई भीड़, गांव में दहशत
जांच में पता चला कि शाकिब लुधियाना में कपड़े बेचने का काम करता था। वहां उसकी युवती से मुलाकात हुई। युवती लुधियाना में एक कंपनी में नौकरी करती थी। शाकिब ने धर्म बदलकर युवती को अपना नाम अमन बताया। अमन बनकर शाकिब महीनों युवती से बातचीत करता रहा। शाकिब ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। युवती को शाकिब की असलियत के बारे में पता चलता उससे पहले ही शाकिब ने युवती की हत्या की प्लानिंग कर ली। साकिब ने दोस्तों के साथ मिलकर युवती का सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी।
पुलिस से कर ली थी सेटिंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी शाकिब बहुत ही शातिर है। छह माह पहले पुलिस की जांच में शाकिब का नाम आया था। लेकिन उसने पुलिस से सेटिंग कर मामले को रफा दफा करा दिया था। युवती की हत्या के मामले में जब शाकिब बेनकाब हुआ तो पुलिस की भी पोल खुल गई। मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि दौराला थाने में तैनात एक सिपाही को एसएसपी ने हटा दिया है। मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध बताई गई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/