मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खुर्द में सोमवार देर रात एक घर में एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सांप के बच्चे एसी के पाइप से निकल रहे थे।
पावली खुर्द निवासी श्रद्धानंद पुत्र दयानंद सोमवार को अपने परिवार के साथ बैठे हुए थे। अचानक एक सांप का बच्चा उन्हें फर्श पर रेंगता मिला। इस पर वह सांप के बच्चे को पकड़ कर जंगल में छोड़ आए।
यह भी पढ़ें: मेरठ में ये 22 इलाके हुए हॉटस्पॉट से मुक्त, अब रह गए सिर्फ इतने, एक क्लिक में पढ़िए पूरा अपडेट
बताया गया है कि रात में जब परिवार के लोग सोने जा रहे थे, तब बेड पर सांप के तीन बच्चे पड़े हुए थे। सांप के इतने बच्चे देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इससे पहले वे कुछ समझ पाते कि इतने में ही सांप का एक बच्चा एसी के पाइप से निकलता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने एसी को खोला तो उसमें से एक के बाद एक 40 से अधिक सांप के बच्चे निकले। सांप के बच्चे निकलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ श्रद्धानंद के घर पर लग गई। इसके बाद सभी सांप के बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें: खालिस्तानी आतंकी तीरथ सिंह को रिमांड पर मेरठ ला सकती है एटीएस और पंजाब पुलिस
इस घटना के बाद से ही परिवार के साथ ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इतनी अधिक संख्या में एसी से सांप के बच्चे निकलने की चर्चा गांव समेत आसपास के गांव में भी हो रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/