मवाना में बरातियों की कार में लगी आग
मवाना। मिल के पास ईको कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोग समय रहते नीचे उतर गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाते हुए गाड़ी को जलने से बचाया।
खरखौदा के पास आड़ गांव निवासी शादाब ने बताया कि गांव से ईको कार में बरातियों को लेकर बस्तौरा गांव जा रहा था। कार में चार महिला सहित सात लोग सवार थे। कार चीनी मिल के पास पहुंची तो अचानक पीछे के पहियों के ब्रेक जाम होए और गाड़ी में आग लग गई। जिससे कार में सवार महिला-पुरुषों में अफरा-तफरी मच गई। सभी एकदम कार से उतर गए। सूचना पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। जिससे गाड़ी सुरक्षित बच गई। गनीमत रही कि आग सीएनजी सिलिंडर तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
नहर पटरी पर मिली जली कार
मवाना। नहर की पटरी के पास सोमवार को जंगल में पुलिस को जली हुई वैगन कार मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को सूचना मिली कि नहर पटरी पर जंगल में जली हुई कार खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी का कार्य देख रहे एसएसआई विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। जली हुई कार के इंजन व चेसिस नंबर ले लिए हैं। नंबर आरटीओ आफिस भेजे जा रहे हैं, जहां से जानकारी कर जांच की जाएगी। संवाद