फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12778 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
12778 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

मेरठ। जिले में शनिवार को 12778 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 45 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए 66 सत्र लगाए गए थे। इन पर 5218 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 9000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था।
विज्ञापन

इस तरह 58 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण कराया। मेडिकल में लगे महिला स्पेशल बूथ पर 22 महिलाएं पहुंचीं, जबकि यहां 100 महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य था। 18 साल से 44 साल के लिए 41 केंद्रों पर 8850 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, 6763 ने टीका लगवाया, जो 76.4 प्रतिशत है। 2087 लोग ऐसे रहे जो स्लॉट बुक करने का बावजूद टीकाकरण के लिए नहीं आए। चार केंद्रों पर कोवैक्सीन की बूस्टर डोज लगनी थी, जो 797 लोगों ने लगवाई। यह 88.6 प्रतिशत रहा। यह 900 लोगों को लगाने का लक्ष्य था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें