फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से क्लस्टर बनाकर चार स्थानों पर होगा टीकाकरण...13400 को रोज लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से क्लस्टर बनाकर चार स्थानों पर होगा टीका
विज्ञापन

मेरठ। सोमवार से बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी तैयारी हो गई है। इसके लिए जानी, माछरा, सरूरपुर और लखीपुरा क्षेत्र में टीकाकरण किया जाएगा। 680203 की आबादी पर 67000 जनसंख्या क्लस्टर के लिए तय की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 67 टीमें लगाई गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जनपद को ब्लॉकवार क्लस्टर में बांटा गया है। इस क्लस्टर की टीमें घरों से बुलाकर वैक्सीनेशन करेंगी। इसी की सफलता पर जुलाई के पहले दिन से पूरे जिले को 20-20 हजार के क्लस्टर में बांटकर इसी प्रकार से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला स्तर से संसाधन और मेन पावर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण एक जुलाई से घर-घर से बुलाकर करने की योजना बनाई गई है। इसमें किसी भी प्रकार की पूर्व रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी। विस्तृत कार्य योजना सभी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भेजी जा रही है। दूसरी तरफ, विदेश जाने वाले अब कोवैक्सीन की तरह ही 28 दिन बाद कोविशील्ड की बूस्टर डोज भी लगवा रहे हैं। विदेश जाने वालों को तीन श्रेणी में इसकी छूट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें