पुलिस पर कादिर के पक्ष में कार्रवाई करते हुए आफाक ने अल्पसंख्यक आयोग में शिकायत कर दी। आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी को जांच कराने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एडीएम को सौंपी, जिसमें तत्कालीन एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल और 11 पुलिसकर्मियों दरोगा अजय शर्मा, दरोगा दुर्गेश सिंह, महिला दरोगा रंजीता सिंह, दरोगा बिजेंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल गय्यूर अली, सिपाही हरिओम गौतम, अंकित, मोनिका, मुनाजिर हुसैन, कुलदीप, अनुज पर लगे आरोपों की पुष्टि हो गई।
मुकदमे में धारा बढ़ी, कार्रवाई की संस्तुति
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि जांच के बाद मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा बढ़ाते हुए आरोपी कादिर को गिरफ्तार किया गया है। तत्कालीन एसपी सिटी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा 12 पुलिसकर्मियों का एक महीने का वेतन काटने की संस्तुति भी की गई है।
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार
तत्कालीन इंस्पेक्टर सहित 12 पुलिसकर्मियों को नोटिस दे दिया गया है। पूरी गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। विभागीय कार्रवाई होगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी