इंसान में पथरी होना आम होता है, लेकिन पशुओं के शरीर में पथरी का बनना थोड़ा अचरज भरा लगता है। ऐसा ही मामला मेरठ के गंगानगर से सामने आया है। यहां डॉक्टर ने कुत्ते का ऑपरेशन कर 11 पथरियां बाहर निकाली। यह ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला बिजनौर निवासी अरुण कुमार एक प्रशासनिक अधिकारी के यहां पेशकार है। उन्होंने बताया कि उनके पालतु कुत्ते की काफी दिनों से तबियत बिगड़ती जा रही थी।
उन्होंने बिजनौर में ही उसकी जांच कराई। जिसमें कुत्ते की पेशाब की नली में पथरियों का होना सामने आया। जिसके बाद वह कुत्ते को गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित वेट फोर पेट क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। यहां डॉ. मोहम्मद, चांद गहलौत व सागर चौधरी ने करीब एक घंटे तक ऑपरेशन कर नली से 5 से 6 एमए की करीब 11 पथरियां बाहर निकाली।
ज्यादा डॉग फूड का सेवन घातक
डॉ. मौहम्मद चांद गहलौत ने बताया कि कंपनियों द्वारा तैयार डॉग फूड जब अधिक मात्रा में खिलाया जाता है, उस समय कभी-कभी यह स्थिति बन जाती है।