फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 103 गांव संवेदनशील, 80 पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
103 गांव संवेदनशील, 80 पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम करेगी निगरानी
विज्ञापन

मेरठ। जनपद में 103 गांव संवेदनशील हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 80 स्पेशल पुलिसकर्मी 24 घंटे इन गांवों की निगरानी करेंगे। स्पेशल पुलिसकर्मियों को कमांडो की तर्ज पर ट्रेनिंग दी गई है।
विधानसभा चुनाव में मेरठ के 479 गांव में से 103 गांव संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इन गांवों में छोटी-छोटी बात पर झगड़ा हो सकता है। अन गांवों में 6 महीने की स्पेशल ट्रेनिंग लेने वाले 80 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स, आरएएफ भी मुस्तैद रहेगी। एलआईयू और खुफिया विभाग की रिपोर्ट ली जा रही है। मेरठ जिले में 7 विधानसभा सीटों पर सबसे संवेदनशील गांव सरधना और किठौर में बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

करनावल, भदौड़ा सहित कई गांव शामिल
कुख्यात उधम सिंह का करनावल गांव और योगेश का भदौड़ा गांव भी संवेदनशील सूची में शामिल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सरधना, किठौर, सिवालखास और हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर पुलिस का ज्यादा फोकस रहेगा। जिन-जिन गांव में शातिर अपराधी रहते हैं। वहां पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव में हिंसा कराने वालों पर लगेगी गैंगस्टर
पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि चुनाव में हिंसा या उन्माद कराने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे 550 लोगों को चिह्नित किया गया है, जो पूर्व में हिंसा में शामिल रहे हैं।
---
- जनपद में 103 गांव संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। यहां कड़ी निगरानी की जा रही है। किसी ने उन्माद फैलाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें