फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल... दिल्ली रोड के इस मंडप में हुआ हंगामा

Mon, 24 Feb 2025 10:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वीडियो प्रेम ग्रीन विवाह मंडप का बताया जा रहा है। इसमें एक कारीगर तंदूर में रोटियां लगाने से पहले उन पर थूकता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन
विवाह मंडप में पहुंचे हिंदू जागरण मंच के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित मंडप में शादी समारोह में थूककर रोटी बनाने का वीडियो क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कार्यकर्ताओं के साथ विवाह मंडप पहुंचकर हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


यह वीडियो दिल्ली रोड स्थित प्रेम ग्रीन विवाह मंडप का 21 फरवरी को हुई शादी का बताया जा रहा है। इसमें एक कारीगर तंदूर में रोटियां लगाने से पहले उन पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी ने अपने मोबाइल से इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ विवाह मंडप पहुंचे सचिन सिरोही ने कारीगर के बारे में मंडप के स्टाफ से बातचीत की।
विज्ञापन

सचिन सिरोही ने कहा कि आए दिन थूककर रोटी बनाने के वीडियो क्लिप वायरल हो रहे हैं। तुच्छ मानसिकता के कुछ लोग दूसरों का धर्म भ्रष्ट करने के षडयंत्र के तहत ऐसा कर रहे हैं।
ऐसे लोगों को अपने यहां रोटी बनाने के लिए बुलाने वाले मंडप संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें