फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मेरे पति का किसी महिला से संबंध, परेशान हो चुकी हूं... सुसाइड नोट लिखा और आग लगाकर जान दी

Fri, 28 Feb 2025 10:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खुशहाल कॉलोनी में शबनम (40) ने बृहस्पतिवार को खुद को आग लगा ली थी। शुक्रवार को उसकी उपचार के दौरान मेडिकल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने की आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की खुशहाल कॉलोनी में खुद को आग लगाने वाली शबनम (40) की उपचार के दौरान मेडिकल में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पति को शव सौंप दिया। शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि अभी मायके पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शबनम अपने पति जाहिद उर्फ बॉबी और बच्चों के साथ पांच साल से खुशहाल कॉलोनी में शमसुद्दीन के मकान में किराए पर रह रही थी। बृहस्पतिवार को जाहिद का पत्नी शबनम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद जाहिद काम पर चला गया। शाम करीब चार बजे शबनम ने खुद को आग लगा ली। शबनम 90 फीसदी झुलस गई थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में महिला ने पति का दूसरी महिला से संबंध होने और परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी।
 
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने मौके पर बताया है कि शबनम के पति का किसी से संबंध है, जिसको लेकर रोजाना दंपती में विवाद होता था। सुसाइड नोट पुलिस के पास है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें