फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाखुर्द गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर बने कटरैन के मकान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरथौली गांव निवासी रामभरत प्रजापति 30 वर्ष पुत्र रामबदन दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रामभरत मंगलवार की रात खाना खार गांव स्थित शिव मंदिर पर सोने चला गया। लेकिन सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर में किसी ने चोरपाखुर्द के हथिनी मौजा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों के लिए कटरैन के बने आवास में उसके शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन भाई और चार बहन हैं। मृतक के पुत्र भोलू, मोनू, सोनू तथा पुत्री सलोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। रामभरत ही पूरे परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें