फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जल गईं सड़क किनारे खड़ी दो ट्रकें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राज मार्ग स्थित अहिरानी गांव के किनारे खड़ी दो ट्रक मंगलवार की आधी रात धूं-धूं कर जल उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। काफी मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अहिरानी पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन के किनारे ट्रक और ट्रेलर को खड़ा कर चालक अपने घर चला गया था। अचानक आधी रात को एक बजे के करीब दोनों ट्रकों से तेज लपटे दिखाई दी। आग देखकर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया। दोनों गाड़ियां घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग निवासी मुसाफिर यादव की हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के समय चालक और क्लीनर में कोई भी ट्रक के पास मौजूद नहीं था। इस संबंध में थानाध्यक्ष दोहरीघाट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाया गया। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें