सोमवार सुबह टहलने निकले लोगों ने मधुबन-दुबारी मार्ग स्थित तालरतोय जाने वाली सड़क पर बृजदेव शव देखा। छोटे भाई ने बताया कि बृजदेव के जेब से पर्स और मोबाइल गायब है। वहीं उसके मुंह से झाग निकलता मिला, इसके अलावा गर्दन भी सूजी हुई थी।
इससे साफ प्रतीत हो रहा है कि उसके भाई की हत्या कर शव को फेंका गया है। उधर घटना के संबंध में एसओ मधुबन सौरभ राय का कहना है कि युवक की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मृतक ब़ृजदेव अपने पैतृक गांव के बजाए ननिहाल में ज्यादा रहता था। इसलिए वह ममेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आने के बजाए दिल्ली से आने पर ननिहाल पहुंचा था। ननिहाल में वह सबका दुलारा था। उधर इस घटना से मृतक की मां रमावती, भाई विष्णु देव, ब्रम्हदेव, वंशराम, विद्याधर, बहन सरिता, पूनम का रो रोकर बुरा हाल है।