दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत बसिया राम में स्व. किशोर पहलवान की पुण्यतिथि पर रविवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर 42 जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने पहलवानों का हाथ मिलकार कुश्ती का शुभारंभ किया। दंगल में अधिकांश पहलवानों की कुश्ती बराबर पर रहीं। जबकि छह पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को अखाड़े में चित्त कर दिया। इस दौरान लगभग 12 पुराने पहलवान आयोजक द्वारा सम्मानित किए गए।
गोंठा से जिला पंचायत सदस्य राष्ट्रीय पहलवान गोविंद चंद यादव ने आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर से आए हुए पहलवानों का अभिवादन किया। रामजन्म यादव, हरिंदर यादव, अमित यादव, मनोज यादव, शैलेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों को चित्त करके जीत हासिल की। वहीं पहलवान समीर, जितेन कुमार मनोज को कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक कुश्ती को देखने के लिए क्षेत्र के पाऊस, गोंठा, कोरौली, कुसम्हा, सूरजपुर, मादी सहित क्षेत्रीय गांवों से भारी संख्या में लोग जुटे रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, चंद्रमणि यादव, सर्वेश राय, राजेश यादव, अजय यादव आशु, उमेश चंद्र पांडे, शैलेश राय, सौरभ राय, अंद्रिका यादव, शैलेश यादव आदि उपस्थित रहे।