फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और तमंचा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के राजापुर नहर पुलिया के पास से रविवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी गाजीपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम रविवार की सुबह आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर सरसेना में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने जानकारी दी कि फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक बाइक पर तीन युवक गाजीपुर की तरफ से जा रहे हैं। कुछ देर बाद एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई पड़े तो पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो बाइक पर लगा नंबर फर्जी निकला। पकड़े गये आरोपियों में प्रिंस यादव, हिमांशु यादव निवासी मखदूमपुर थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर तथा भोला यादव निवासी ग्राम राम पुर (रामबन) थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर है। प्रिंस यादव के पास से एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र का कहना है कि चार अगस्त को गाजीपुर जनपद के औड़िहार रेलवे स्टेशन के पास से महेश कुमार पुत्र मूलचंद निवासी बहरामपुर थाना चौबेपुर वाराणसी की यह बाइक चोरी हो गई थी। जिसका वास्तविक नंबर कुछ और था जिसपर फर्जी नंबर लगाकर ये युवक चल रहे थे। पुलिस ने बाइक, तमंचा, कारतूस को बरामद करके तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें