फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिये अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता: विजय बहादुर पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशेषाधिकार समिति उत्तर प्रदेश के सभापति, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। मन की बात के बाद विजय बहादुर पाठक ने पदाधिकारियों से बात करते हुए कहा कि देश और प्रदेश निरंतर तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सफलता के लिए सभी को बधाई दी। साथ ही कहा कि जिस प्रकार बीते चुनाव में जी जान से लगे थे उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी जी-जान से जुट जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कमर कसने को कहा। सरकार की जन-हितकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिये रणनीति बनाये ताकि योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंच सके। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह, प्रदेश मंत्री अखिलेश तिवारी, डा. मनीष राय, आनंद प्रताप सिंह, आनंद चौधरी, सुनील यादव, सत्य मित्र सिंह, संगीता द्विवेदी, मीना अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय, डिंपल जयसवाल, अरविंद तिवारी, नरेंद्र राय, पंकज राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें