फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने गई बुआ के साथ जिद्द करके नदी देखने आई थी गांव अनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन के बिंदटोलिया गांव में रविवार की शाम घाघरा नदी में कटान के जद में आने से नदी में डूबी दोनों किशोरियों की तलाश को लेकर ग्रामीणों के साथ गोताखोर नदी की खाक छानते रहे, लेकिन दोनों किशोरियों को कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि असमय काल के गाल के जद में आई एक किशोरी दवा लेने गई अपनी बुआ के साथ जिद कर बिंदटोलिया पहुंची थी। बुआ के घर पर पहुंचने पर आराम करने के बजाए वह अपने फुफेरे भाई तथा बहन को जिदकर अपने साथ नदी किनारे लेकर पहुंच गई। जहां यहां हादसा घटित हो गया। उधर घटना के बाद से बिंदटोलिया के साथ मर्यादपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर निवासी अनिता (16) पुत्री अजय प्रसाद रविवार को मर्यादपुुर में दवा लेने पहुंची अपनी बुआ यानी खोदई प्रसाद की पत्नी सरोज के साथ जिद कर उसके गांव बिंदटोलिया पहुंची। अनिता को जैसे ही जानकारी मिली कि उसकी बुआ मर्यादपुर आने वाली है तो वह घाघरा को देखने के लिए पहले से ही अपने सामान को बांध चुकी थी। बुआ के काफी समझाने के बाद जब अनिता नहीं मानी तो वह उसे अपने साथ बाढ़ग्रस्त गांव बिंदटोलिया लेकर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद अनिता अपने फुफेरे भाई सत्यम (18) और बहन गुंजन (16) के साथ गांव किनारे नदी का बहाव तथा कटान देखने जाने के लिए जिद करनी लगी।
बहन की जिद पर सत्यम अनिता तथा गुंजन को लेकर पहुंच कर उसे नदी के बहाव को दिखा रहा था। जिस जगह पर तीनों खड़े थे उसका स्थान पहले से नदी में कट चुका था। ऐसे में लगातर नीचले हिस्से में हो रहे कटान से वह हिस्सा भी धसक कर नदी में जा गिरा। हादसे में तीनों नदी में समा गए। इसी बीच गर्मी के चलते नदी के पास बैठे गांव के आकाश, राजनाथ, निरहु, बिकाऊ तथा महेंद्र ने सत्यम की आवाज सुकनर नदी में छलांग लगा दिए। पांचों ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सत्यम को किनारे तक लाने में सफल रहे, लेकिन गुंजन तथा अनिता तेज बहाव के चलते गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें