फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला घायल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में बुधवार की दोपहर में एक बेकाबू बाइक ने सामने जा रही बाइक में टककर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के छत्तरपुर गांव निवासी राजकुमारी 50 पत्नी अमरनाथ सिंह अपने पुत्र लक्ष्मण के साथ बाइक से बुधवार दोपहर करीब दो बजे दवा लेने के लिए बाइक से मऊ की तरफ जा रही थी। अभी वह पहसा बाजार में पहुंची थी कि पीछे से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से सवार राजकुमारी बाइक से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर, हादसे के बाद घायल महिला को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसओ हलधरपुर निहार नंदन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें