फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबने ली शपथ, तमसा को रखेंगे निर्मल

Fri, 08 Jul 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
समापन समारोह
विज्ञापन
नगर की जीवनदायनी तमसा नदी को अविरल निर्मल बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का समापन 25वें दिन शुक्रवार को गायघाट पर हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रमस्थल पर उपस्थित सामाजिक संगठनों, विद्यालयों के छात्रा व अन्य को तमसा को सदैव निर्मल बनाए रखने के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला अधिकारी ने तमसा के किनारों को सुंदर और पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए 2000 पौधों के रोपण का भी लक्ष्य सामाजिक वानिकी विभाग  को दिया।
विज्ञापन



 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता पर आज अपार खुशी हो रही है, यह सभी के सहयोग से संभव हो सका। बोले कि नदी के बीच से अवरोध हटने से तमसा का जल अविरल हो गया है। जिलाधिकारी ने इस कार्य में सहयोग देने के लिए मीडिया का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।


बोले मीडिया से ही यह संभव हो सका। बोले मीडिया के लोगों ने लेखन का ही काम नहीं किया, बल्कि फावड़ा भी चलाया। बाले अभियान की सफलता तभी होगी जब शहर से आने वाली गंदगी को नदी में आने से रोका जा सकेगा। उन्होंने नगरपालिका को नालों पर चैंबर बनाने तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को 2000 पेड़ नदी के किनारे लगाने के निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने कहा कि मऊ की जनता और जिलाधिकारी का यह प्रयास अनुकरणीय है।
विज्ञापन



उक्त अवसर पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, तैयब पालकी,  छोटेलाल  गांधी, डा. अरविन्द श्रीवास्तव, डा. संजय सिंह आदि ने संबोधन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी  शिवकुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, परियोजना निदेशक डा. हरिचरन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनिल सिंह, उपजिलाधिकारी  घोसी, मुहम्मदाबाद, मधुबन, सदर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें