अमर उजाला एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को नगर के डीएबी इंटर कालेज में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य की राह दिखाई गई। छात्रों को इंटरमीडिएट के बाद क्या करना है, इस विषय पर ज्यादा प्रकाश डाला गया। यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने छात्रों को उनके भविष्य के प्लेटफार्म के लिए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुुुुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। कहा कि युवा ही देश के भविष्य हैं। इनमें समाज में बेहतरी के लिए परिवर्तन की उम्मीद छिपी है। कहा कि अमर उजाला और टीएमयू के इस प्रयास से छात्रों की राह आसान होगी। कहा कि सफलता के लिए परिश्रम ही एकमात्र विकल्प है।
परिश्रम के बल पर कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय ने लकी ड्रा के माध्यम से तीन मेधावियों को स्कालरशिप का कूपन निकाल कर उन्हें मेडल के साथ सम्मानित किया। स्कालरशिप के लिए प्रथम सैफुरहमान अंसारी को 15 हजार, पंकज विश्वकर्मा द्वितीय को 10 हजार एवं इशान गर्ग तृतीय को 5 हजार का लाभ दिया जाएगा। यह स्कालरशिप मेधावियों को टीएमयू में एडमिशन लेने के समय फीस में छूट के तौर पर दी जाएगी।
टीएमयू से आए मनीष तिवारी ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी युवाओं के किसी भी सपने को साकार करने के लिए सहायक है। यहां स्टेडियम, इंटरनेट, हास्टल आदि कोर्स से संबंधित सुविधाएं हैं। प्रो. पारितोष ने कहा कि टीएमयू एक ऐसी संस्था है, जहां बीबीए के लिए जॉब के दरवाजे खुल जाते हैं। कहा कि छात्रों को समय के साथ अपने आप में बदलाव लाना चाहिए।
बताया कि टीएमयू में एमबीबीएस, बीडीएस को छोड़कर किसी भी बोर्ड से 80 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्रों को किसी भी कोर्स में 50 प्रतिशत की स्कालरशिप दी जाएगी। प्रो. संदीप वर्मा ने कहा कि टीएमयू में लगभग 133 कोर्स संचालित हो रहे हैं। प्रोफेसर रवि जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए युवाओं को टिप्स दिए। अमित राय ने विश्वविद्यालय की अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बताया। समारोह के बाबत इन नंबरों 9568516000, 8881136836, 9528525045 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है।