फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: घरेलू कलह से तंग आकर दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Sat, 13 Nov 2021 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

ग्रामीण जहर खाने की वजह घरेलू कलह बता रहे हैं। तो वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले पत्नी ने शाम को जहर खाया फिर पति ने सुबह जहर खा लिया।
विज्ञापन
मौके पर ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की देर शाम अज्ञात कारणों से एक दंपती ने भोजन के जरिए विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त भोजन से महिला की मौत हो गई, वहीं युवक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार को सीओ मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर एसओ घटनास्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपुर गांव निवासी संजय यादव(28) अपनी पत्नी सरिता(26) के साथ गांव में रहता है। संजय चालक का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार की शाम संजय और उसकी पत्नी सरिता भोजन कर सोने चले गए। रात में संजय ने अपनी ससुराल में फोन कर पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कही। फिर उसने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन नगपुर पहुंचे। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे संजय ने भी मां से पानी मांगने के बाद कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन परिजन उसे मुहम्मदाबाद गोहना के सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालात गंभीर बनी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से दंपती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, वहीं युवक की हालात गंभीर बनी हुई है।

हादसे के पीछे आपसी कलह की चर्चा
संजय अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई गुड्डू और विजय यादव एक ही घर में रहते है, लेकिन काफी समय से तीनों भाइयों का परिवार अलग-अलग रहता है। घटना के बाद ग्रामीण आपस में इस हादसे के पीछे घरेलू कलह की बात कहते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें