कलेक्ट्रेट पर राशन कार्ड की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपने जाते उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी के पदाधिकारी।
उत्तर प्रदेश बुनकर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। एकबाल अहमद अंसारी ने कहा कि सरकार की ओर से समाजवादी पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन गरीबों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में कोटेदारों द्वारा व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। रैपिड सर्वे कराकर पात्रों का चयन किया जाए।
बीपीएल कार्ड हर माह चीनी दिया जाना है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन को तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। अंत में जिलाधिकारी को संबोधित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। धरने मेें नसीम अहमद, दुर्गावती देवी, तिलेश्वरी मौजूद थे।