रमजान माह की शुरुआत के पूर्व सोमवार को आसमान में चांद देखते मुस्लिमबंधु
सोमवार की शाम आखिरकार चांद की तस्दीक होते ही बरकत के महीने रमजान की शुरुआत हो गई। चांद दिखने के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। रोजेदार सेहरी की व्यवस्था करने जुट गए। वहीं मस्जिदों में तरावीह की नमाज में भीड़ जमा हो गई।
सोमवार की देर शाम पौने आठ बजे करीब चांद की तस्दीक रूयते हेलाल कमेटी ने किया। इसके बाद लाउडस्पीकर से इसका ऐलान हुआ। पाके माह रमजान का ऐलान होते ही लोग एक दूसरे को बधाईयां देते हुए, सेहरी की तैयारी में जुटे। क्योंकि आज से तराबीह की नमाज जो शुरू होनी थी। साथ ही बाजारों में अचानक काफी भीड़ दिखने लगी।
मौलवी शमीम ने बताया कि आज से शुरू होने वाली तराबीह की नमाज हर छोटी-बड़ी मस्जिदों पर 25 दिनों तक चलेगी। जहां कही इससे पहले तराबीह पूरी हो जाएगी तो वहां इसे दुबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रमजान का माह सुन्नत और बाबरकत का माह होता है। इसमें अन्य दिनों की अपेक्षा रोजेदार को 70 गुना सबाब नसीब होता है। इस माह में इबादत पर अल्लाह अपने बंदों पर खास मेहरबानी करता है।