फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों में हुआ जलभराव, तैर रही गंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका स्वच्छता अभियान की जंग कागजों पर लड़ रहा है। बारिश के बाद कई वार्डो में खाली प्लाटों में जलभराव हो गया है। जननिकासी न होने से गंदगियां इसमें तैर रही हैं। सफाई न होने से नाला चोक पड़ा है। ऐसे में वार्ड के लोग संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से डरे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर में सफाई राम भरोसे है। रोजाना निकलाने वाले कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था रैनी में डपिंग ग्राउंड होने के बाद भी खाली प्लाटों में कचरा डंप कराया जा रहा है। नगर के 42 वार्ड में दो सफाई निरीक्षक के साथ 600 से ज्यादा सफाई कर्मचारी हैं। निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा, भीटी आदि जगहों पर खाली प्लाटों पर स्थानीय लोगों द्वारा कचरा डंप किया जा रहा है। जो बारिश के पानी में तैर रहा है। वार्डो में बने नाले-नालियों की साफाई न होने से नाला चोक है। इसे ढकने के लिए लगी पटिया क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। मुहल्लेवासी पारीतोष पांडेय, संजय, मुकेश, दीपक, विकी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसका समाधान कराना उचित नहीं समझा।
अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर के वार्डो में साफ सफाई कराई जा रही है, अगर किसी मोहल्ले या वार्ड में समस्या है तो जानकारी लेकर उसका निपटारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें