फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्तकता बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग आक्सीजन प्लांटों कर रहा नियमित ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। देेश में कोरोना संक्रमण के नये वेरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक हो चुकी है। देश के कई हिस्सों में ओमिक्रॉन के केस की संख्या में बढ़ोत्तरी देखेने को मिल रही हैं तो वहीं बीते शुक्रवार को भी करीब दो माह बाद जिले में एक संक्रमित मरीज मिला। उधर नए वैरियंट को लेकर विभाग पहले से अर्लट मोड पर है। जिले में तीन जनवरी से किशोरों को टीकाकरण कराने की तैयारियां युद्धस्तर पर हो रही है। वहीं तैयारियों को ओर बेहतर करने के लिए जिले के चारों ऑक्सीजन प्लांट का विभाग नियमित ट्रायल भी कर रहा है। जिससे किसी भी गंभीर हालात में विभाग उससे निपटने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत के बाद हुई किरकिरी के बाद जिले में चार आक्सीजन प्लांट की सुविधा महिला जिला अस्पताल, 100 बेड के टडियांव अस्पताल, मुहम्मदाबाद गोहना तथा परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो चुकी है। कोरोना के नए वेरीयंट को देखते हुए इन चारों आक्सीजन प्लांटों का विभाग नियमित ट्रायल करने के साथ आठ से ज्यादा कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षण दे चुका है।
इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर, रतनपुरा, दोहरीघाट, कोपागंज आदि पर मौजूद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जांच की जा रही है। इसके अलावा कोविड जांच की संख्या बढ़ाने के लिए जिले की सभी 27 आरआरटी टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इन टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन, रोडवेज तथा सार्वजनिक जगहों पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इस बाबत सीएमओ डॉ.एसएन दुबे का कहना है कि कोरोना के नए वेरीयंट के खतरे से निपटने के लिए नियमित रूप से आक्सीजन प्लांटों का ट्रायल करने के साथ डाक्टर, पैरामेडिकल टीम को अर्लट मोड पर रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें