रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-गाढ़ा रोड पर शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रहे एक निजी शिक्षक का रास्ता रोककर मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद मनबढ़ कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया।
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के गाई गांव निवासी रविराज पुत्र राजेंद्र हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-गाढ़ा मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक है। शुक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे वह स्कूल जाने के लिए विद्यालय जा रहा है। इसी बीच विद्यालय से करीब एक किमी दूर था, तभी तीन-चार की संख्या में आए मनबढ़ों ने उससे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की चीख पुकान सुनकर लोगों ने उसे रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस बाबत हलधरपुर प्रभारी निरीक्षक शत्रुंजय कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, जांच की जा रही है।