फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: सीएम योगी को लेकर शिक्षक ने व्हॉट्सएप ग्रुप में डाला वीडियो, निलंबित

Sun, 29 Aug 2021 12:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रेवरीनरहरपुर कंपोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक रामाश्रय यादव द्वारा एक बीआरसी दोहरीघाट के ऑफिशियल वाटएपग्रुप पर चार मिनट दो सेकेंड का वीडियो अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शासकीय स्कूल में तैनात एक शिक्षक ने अपने ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर वीडियो पोस्ट कर दिया। इसको संज्ञान में लेकर बीआरसी ने बीएसए को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। जिस पर बीएसएस ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उसे दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया गया।

विज्ञापन


दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रेवरीनरहरपुर कंपोजिट स्कूल में तैनात शिक्षक रामाश्रय यादव द्वारा एक बीआरसी दोहरीघाट के ऑफिशियल वाटएपग्रुप पर चार मिनट दो सेकेंड का वीडियो अपलोड कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी शेषबहादुर द्वारा संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर बीएसए को भेजा गया।

जिस पर बीएसए संतोष सिंह ने शिक्षक को निलंबित करते हुए उसे रेवलीनरहरपुर कंपोजिट स्कूल से हटाते हुए दोहरीघाट ब्लॉक के जमीन कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में अटैच कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें