प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख रोजगार के पद खाली हैं। भाजपा वाले छात्रों के जज्बातों से खेल रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के अवसर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। दो रुपये किलो वहां गोबर खरीद रहे हैं। कहा कि इस चुनाव में आप को तय करना है की आपको क्या चाहिए। आप सभी को प्रदेश की दिशा व दशा तय करनी है। जाति व मजहब से हटकर देश के लिए वोट करें। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कही।