फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: यूपी में हर परिवार के एक सदस्य को दिलाएंगे रोजगार, मऊ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Wed, 02 Mar 2022 01:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

सातवें चरण के चुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मऊ पहुंचे। मधुबन में जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान किया तो वहीं विपक्ष पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन
मऊ में जनसभा करते सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ के मधुबन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर चर्चा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।

विज्ञापन


मधुबन के पाती मैदान में आयोजित जनसभा उन्होंने कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दिवाली में एक-एक गैंस सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए देंगे। 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच साल में पांच लाख नौजवानों को नौकरी दी है और दो करोड़ नौजवानों को स्वत: रोजगार से जोड़ा है। अगले पांच सालों के लिए सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में हर एक परिवार के सदस्य या स्वत: रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

Trending Videos

छठवें में जोरदार झटके लगेंगे

मुख्यमंत्री को सुनने के लिए पाती मैदान में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। मंच संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है।

पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी। बढ़ते चुनावी चरणों के साथ जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं।
 

बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है

चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाले कद्दावर नेता दारा सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्हें दगाबाज कहा। भाजपा प्रत्याशी को लेकर कहा कि चिंता नहीं करें, उन्हें ठोक बजाकर लाए हैं। 
सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा सबको दी जा रही है।
विज्ञापन

वहीं माफियाओं को रौंदने का काम किया गया है। बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था। कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था। आज कीड़े की तरह रेंग रहा है। जनता से अपील किया कि भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें